नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 3, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत *घर-घर तिरंगा, चलो हर घर तरंगा फहराएं* का हुआ आयोजन।

1 min read



सन्तकबीरनगर~”नशामुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
आज 12 अगस्त 2024, को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार “नशा मुक्ति भारत अभियान” के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 2024 का अनुसरण “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” जन जागरूकता अभियान के तहत सूर्योदय फाउंडेशन द्वारा संचालित *सूर्योदय नशा मुक्ति केंद्र खलीलाबाद* हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त 2024 तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाये’ चलो हर घर तिरंगा फहराएं, जिला समाज कल्याणधिकारी महेंद्र कुमार व सूर्योदय फाउंडेशन के प्रबंधक प्रवेंद्र कुमार सिंह द्वारा बच्चों को तिरंगा झंडा वितरण किया गया। विभिन्न समारोहों के क्रम में दुसरे दिन सुर्योदय नशा मुक्ति केन्द्र खलीलाबाद सन्तकबीरनगर के आयोजन में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्रोंओ द्वारा पैदल यात्रा रैली निकाली गई। छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए सूर्योदय फाउंडेशन के प्रबंधक प्रवेन्द कुमार सिंह ने कहा कि नशा प्रकृति व विचार दोनो को बदल देता है। आज के समाज में यह एक बड़ी समस्या के रूप में पनप गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को जागरूक करना तथा अलग- अलग संसाधनों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन के विषय में विद्यार्थियों, खास कर युवावर्ग को सचेत करना है। आज युवा वर्ग भारत के विकास में अपना योगदान करके भारत को उन्नति के पथ पर ले जाए, यही कार्य हमें करना होगा। संतकबीरनगर जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि नशा

समाज के लिए नासूर बनता जा रहा है। इससे आज युवा वर्ग इतना प्रभावित हो रहा है कि समय पहले ही दुनिया से उठ जा रहा है। आज देखा जा रहा है कि यदि परिवार में कोई सदस्य नशे का लती है तो प्रतिदिन के झगड़े से उस घर के छोटे बच्चे प्रभावित होते है। ये बच्चे मानसिक रूप से कमजोर होते है और आगे नहीं बढ़ पाते। इससे लोग व समाज को बचाने के लिए हम सभी को इसमें बराबर भागीदारी निभानी होगी, केवल सरकारी नियम बनाने से काम नही होगा। ऐसा हमें शपथ लेना होगा कि हम देश और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे।सन्तकबीरनगर जिले के नशे से प्रभावित क्षेत्र बगहिया और बघौली में किशोरों एवं बच्चों के बीच पैदल रैली का आयोजन किया गया एवं बच्चों एवं किशोरों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन सूर्योदय नशा मुक्ति केंद्र के परामर्श दाता, डॉ राम किशुन आर्या,नर्स रीता रंजन, सोशल वर्कर सुधीर कुमार पांडे,अमित कुमार मिश्रा, मीरा राय,अजीजुन निशा, अमीरून निशा, तौफीक अहमद आदि लोग उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon