नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 5, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम व एसपी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

1 min read



आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार।

संत कबीर नगर 05 जून 2026(सू0वि0) उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राऊण्ड में ब्रीफिंग की गई। अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि जनपद में दिनांक 08 जून 2026 (सोमवार), दिनांक 09 जून 2026(मंगलवार) एवं दिनांक 10 जून 2026(बुधवार) को परीक्षा आयोजित की जाएगी

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं
। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नकल को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon