मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
1 min read
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक मेहदावल व जिलाधिकारी द्वारा जनपद में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान कर किया गया सम्मानित।
संत कबीर नगर 01 जून 2026 (सूचना विभाग) माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जनपद में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव , मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
हाई स्कूल एवं इंटरमिडियड बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम में लोक भवन सें प्रसारित माननीय मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण एवं सम्बोधन मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित अन्य अधिकारी गणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देखा व सुना गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी नें अपने सम्बोधन में आशीर्वाचन देते हुए मेधावी छात्र – छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के प्रति उत्साहित किया।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह में माननीय विधयाक मेहदावल, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी द्वारा बच्चों कों मेडल, प्रमाण पत्र एवं धनराशि चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेधावी विधार्थियो के सम्मान सें बच्चों के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ जिसमे वे भविष्य में और आगे बढ़ेगे यह ख़ुशी बच्चों के चेहरे पर देखी गई।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ सहित विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

