नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 18, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

20 मई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायलय

1 min read



नगर पंचायत कार्यालय भवन, सेवाइचपार, धरमसिंघवा, तहसील मेंहदावल में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा आयोजन

सचल ग्राम न्यायालय (Mobile Village Court) ऐसा न्यायिक एवं जनसेवा कार्यक्रम होता है, जिसमें न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभाग गांव या क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके क्षेत्र में ही सरल, त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना होता है। सचल ग्राम न्यायालय के मुख्य उद्देश्य- ग्रामीणों को न्यायालय तक बार-बार जाने की परेशानी कम करना, छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान करना लोकहितकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, आपसी समझौते एवं सुलह को बढ़ावा देना, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पेंशन, प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधी समस्याएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आदि मामलों को सुना जाता है। कई मामलों का मौके पर समझौते से समाधान कराया जाता है तथा आवश्यक मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया बताई जाती है। यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है। जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि न्याय को ग्राम स्तर तक सुलभ एवं सरल बनाने के उद्देश्य से दिनांक 20 मई 2026 को नगर पंचायत कार्यालय भवन, सेवाइचपार, धरमसिंघवा, तहसील मेंहदावल में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों, वाद-विवाद एवं आपसी विवादों के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं एवं प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सचल ग्राम न्यायालय के माध्यम से त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ग्रामीण नागरिकों को न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर एवं समय की बचत हो सके। अतः क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन का लाभ उठाएं। यह जानकारी श्री चन्दन सिंह, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय मेंहदावल द्वारा दी गयी है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon