नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत आयोजित स्वगणना कार्यशाला में विभिन्न विभागों/बैंकों के अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया गया

1 min read



संत कबीर नगर 13 मई 2026(सूचना विभाग) अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित स्वगणना कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग, जनपद के बैंक, फूड सेफ्टी विभाग, जिला पूर्ति विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा स्व जनगणना कार्यशाला में शामिल होकर अपने मोबाईल सें स्वगणना कार्य पूर्ण किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना का कार्य दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक प्रस्तावित है।
अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी ने कार्यशाला के दौरान समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील किया कि अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी स्वगणना कार्य में सहयोग करते हुए स्वगणना पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी आधिकारी, कर्मचारी अथवा सविदा कर्मी स्व जनगणना सें छूटना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जितने लोग स्वगणना अवधि (दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक) पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे, आगामी प्रक्रिया में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वगणना से संबंधित उक्त पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों/ग्राम पंचायतों में चश्पा कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक स्वगणना के दौरान समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि प्रत्येक व्यक्ति (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के
उपरान्त SEID सुरक्षित रखे। दिनॉक 22.05.2026 से 20.06.2026 के मध्य जब प्रगणक उनके बीच पहुंचे तो उन्हे यह SEID उपलब्ध कराये जिससे संबंधित व्यक्ति/परिवार की जनगणना पूर्ण हो सके।
इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागों/बैंकों के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon