नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

खलीलाबाद की महारैली बनी चर्चा का विषय, मुमताज अंसारी की मेहनत की हुई जमकर सराहना

1 min read



संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा स्थित जूनियर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की “सामाजिक समरसता महारैली” जनसैलाब और भव्य व्यवस्थाओं के चलते पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बनी रही। भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने रैली को ऐतिहासिक स्वरूप दे दिया।

महारैली की सफलता के पीछे पार्टी पदाधिकारियों की मजबूत रणनीति, बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर की गई मेहनत को अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के सह-प्रभारी मुमताज अहमद अंसारी एवं कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह ने आयोजन की हर व्यवस्था को बारीकी से संभाला, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर ने महारैली की ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विशेष रूप से मुमताज अहमद अंसारी की मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुमताज अंसारी ने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से न केवल रैली भव्य बनी, बल्कि पार्टी के सामाजिक समरसता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने में बड़ी सफलता मिली।

रैली के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सफल आयोजन से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिली है, जिसका असर आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon