नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

बेजुबान बकरियों की रहस्य मौत से इलाके में मचा हड़कंप



संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां क्षेत्र पंचायत अंतर्गत सिसई माफी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ करीब 20 बकरियों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बकरियां अचानक बीमार पड़ीं और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मामला जहरीला पदार्थ खाने या किसी बीमारी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि मौत की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पशु चिकित्सा विभाग या प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने मामले की जल्द जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला दुधारा थाना क्षेत्र के सिसई माफी गांव का बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon