नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम द्वारा भारत की जनगणना 2027 के क्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई

1 min read



संत कबीर नगर 08 मई, 2026 (सूचना विभाग) अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश द्वारा भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत पर स्वगणना कराये जाने हेतु नामित अधिकारी के रूप में मा0 सांसद, संत कबीर नगर लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद के आवास बेलहर कला में जाकर उनकी अनुपस्थिति में उनके भाई आनन्द कुमार के स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

इसी क्रम में अन्य स्वगणना कराये जाने हेतु नामित अधिकारी तहसीलदार खलीलाबाद आनन्द ओझा द्वारा मा0 विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, तहसीलदार मेंहदावल‌ अल्पिका वर्मा द्वारा पूर्व विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल एवं प्रेमनरायन का एवं नायब तहसीलदार खलीलाबाद द्वारा पूर्व विधायक भगवानदास का उनके आवास पर जाकर स्वगणना कराया गया।

जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक स्वगणना के दौरान समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि प्रत्येक व्यक्ति (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के
उपरान्त SEID सुरक्षित रखे। दिनॉक 22.05.2026 से 20.06.2026 के मध्य जब प्रगणक उनके बीच पहुंचे तो उन्हे यह SEID उपलब्ध कराये जिससे संबंधित व्यक्ति/परिवार की जनगणना पूर्ण हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon