नोडल अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहूत की बैठक
1 min read
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के तैयारियों की समीक्षा की गई
संत कबीर नगर 29 अप्रैल, 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मा0 अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v द्वारा किया गया।

बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें।

कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राम रतन, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद हरे राम यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी आईबी सोनकर, डॉ0 मुबारक अली, सहायक आयुक्त जीएसटी धम्म प्रिय सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

