नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 21, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में ‘‘धरती माता बचाओ अभियान’’ अंतर्गत जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित



संत कबीर नगर 20 अप्रैल 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जारी शासनादेश के तहत आगामी 01 मई 2026 से उर्वरकों का वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया गया है। वर्तमान समय में जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।

बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जोत/रकबा के आधार पर ही किसानों को उर्वरक वितरण किया जाए। गत वर्ष के सापेक्ष यूरिया, डीएपी एवं एनपीके के वितरण पर नजर रखी जाए। अनियमितता मिलने पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक उर्वरक खरीद करने वाले वालों पर भी नजर रखी जाए। कृषि गोष्ठी एवं मेलों के आयोजन के माध्यम से भी किसानों को संतुलित उर्वरकों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक किया जाए।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक मनोज कुमार, जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित विनिर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि एवं सम्बंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon