नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 19, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर मरीज़ों का भरोसा बढ़ी रही संख्या



अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के चिकित्सक कर रहें मरीज़ों का बेहतर इलाज

बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मुहैया कराना ही हमारा मकसद – शमशेर अहमद

सेमरियावा ब्लाक के मूड़ाडिहाबेग स्थित एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रहीं है। पूर्वांचल के बड़े अस्पतालों में शुमार इस हॉस्पिटल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मूड़ाडिहाबेग निवासी व समाजसेवी शमशेर अहमद ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वर्षों पूर्व एआरसी पीजी कॉलेज की स्थापना किये। जिससे
इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बस्ती, खलीलाबाद या मेहदावल जाने से लोगों को निजात मिली। उसके बाद उन्होंने देखा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर, लखनऊ आदि बड़े शहरों की तरफ जाना पड़ता है। उन्होंने 100 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल की स्थापना कर मण्डल को एक बड़ी सौगात दी जिसका 12 अप्रैल को भव्य उद्घाटन भी संपन्न
हुआ। उद्घाटन के बाद से निरंतर मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
एमडी शमशेर अहमद ने कहा कि बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मुहैया कराना ही हमारा मकसद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon