नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 4, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से “स्कूल चलो अभियान” का किया गया शुभारंभ, निपुण विद्यार्थियों को वितरित किया गया प्रमाण पत्र।

1 min read



मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा व डीएम द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का किया गया वितरण, शिक्षकों कों प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

संत कबीर नगर 04 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग)। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक स्कूल चलो अभियान का
कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर, वाराणसी से शुभारंभ किया गया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

इसी क्रम में जनपद में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

इस अवसर पर मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदान कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया तथा शिक्षकों कों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा आधिकारी द्वारा मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, स्कूली बच्चे, शिक्षकगण, अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon