नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 4, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा मेंहदावल विकासखंड कार्यालय के सभी पटलों/अनुभागों का किया गया निरीक्षण

1 min read



पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए सुनिश्चित, किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली/प्रकरण न रहे पेंडिंग-डीएम।

संत कबीर नगर 04 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज विकासखंड मेंहदावल कार्यालय के सभी पटलों/अनुभागों एवं पशु अस्पताल मेंहदावल का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव, पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित कार्यालय/पटल सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी कक्षों एवं कक्ष से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया तथा विकासखंड स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मनरेगा के वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत प्रगति की जानकारी ली गयी तथा आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, परिवार रजिस्टर का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान दो वर्ष से पुरानी लम्बित ऑडिट आपत्तियां पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारी कक्ष की आलमारी में पुराने कागजात अस्त-व्यस्त पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कागजातों को व्यवस्थित रखने एवं जिन अभिलेखों की आवश्यकता नही है अथवा निष्प्रयोज्य है उन्हें डिसपोज करने हेतु निर्देशित किया। डेड स्टॉक रजिस्टर निरीक्षण के दौरान विगत दो वषों से स्टाक का सत्यापन न किये जाने पर नराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे समय से आफिस आयें और जनता की जो भी समस्याएं आती है उनका त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। साथ ही साथ शिकायतों का भी स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा पशु अस्पताल मेंहदावल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वर्तमान में पशु चिकित्सालय मेंहदावल पुराने भवन में संचालित है। नया भवन निर्माणाधीन है। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन में प्रयोग किये जा रहे ईट की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर कमेटी बना कर गुणवत्ता की जांच कराते हुए एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु उपचार से सम्बंधित दवाई नही पायी गयी। बताया गया कि चिकित्सालय पर एक ही फार्मासिस्ट कार्यरत है जिनके पास अन्य जगहों का भी चार्ज है, आलमारी की चाबी उन्ही के पास है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्यके दशा में चिकित्सालय पर पशुओं से सम्बंधित आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। चिकित्सालय में साफ-सफाई ठीक नही पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा साफ-साफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, परियोजना निर्देशक विजयन्त सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मेंहदावल राजेश कुमार एवं अन्य विकास खण्ड/पशु चिकित्सालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon