एडीएम न्यायिक द्वारा रबी वर्ष 2025- 26 के क्राप कटिंग का किया गया निरीक्षण
1 min read
एडीएम ने क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया आकलन
संत कबीर नगर 04 अप्रैल 2026(सू0वि0)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश सिंह जी द्वारा तहसील खलीलाबाद के विकासखंड बघौली के ग्राम पंचायत उतरावल में रबी 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक अनुराग के स्थित गाटा संख्या 272 रबी प्रजाति कर्ण बंदना कटिंग की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का CCE APP के माध्यम से निरीक्षण किया गया । प्लाट उपज 19.000 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 43.89 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व लेखपाल पूजा भारती, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक सचिन वर्मा एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि उपस्थित रहे।

