नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक भवन लखनऊ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ विकास पुस्तिका का किया विमोचन, जनपद संत कबीर नगर में सजीव प्रसारण के साथ उपलब्धियों का किया गया प्रस्तुतीकरण

1 min read



मा0 विधायक धनघटा ने प्रेस वार्ता कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक धनधटा, एमएलसी प्रतिनिधि व सीडीओ द्वारा विकास प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों/प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।

केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से बिना किसी भेदभाव के जन सामान्य का जीवनस्तर बेहतर बनाने के साथ-साथ देश व प्रदेश में चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचनाओं के बहुआयामी विकास को मिली गति-मा0 विधायक धनघटा।

संत कबीर नगर 18 मार्च 2026(सू0वि0) केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 दिवसीय प्रदर्शनी/मेला एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया गया।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक भवन लखनऊ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ शीर्षांकित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, एम0एल0सी0 प्रतिनिधि ई0 सुधांशु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में उपस्थित पुरुष/महिला लाभार्थियों व किसान भाइयों द्वारा देखा व सुना गया।

इस अवसर पर मा0 विधायक धनधटा गणेश चन्द्र चौहान ने केन्द्र सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 09 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया बन्धुओं एवं जनसामान्य को हार्दिक बधाई एवं शुभाकामना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सफलतापूर्वक 09 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में गॉव-गॉव तक बिना किसी भेदभाव के गरीाबें, पिछड़ों, असहायों, दिव्यांग जनों सहित समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से जो लाभ निरंन्तर दिया जा रहा है, उसका प्रभाव आज हम सभी को साफ दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मा0 मुख्यमंत्री जी को जो दायित्व सौपा है उस पर प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरन्तर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा यह प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं/सुरक्षा पर भरोसा का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों में प्रदेश की तरक्की हेतु किये गये विकास कार्याे से परिचित होने के साथ-साथ विकास के प्रति समर्पित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जानने समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग को सभी योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विगत 09 वर्षाे में सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के बारे में लोगो धारणा बदली है, आज प्रदेश में हर व्यक्ति स्वंय को पूरी तरह से स्वतंत्र व सुरक्षित महसूस कर रहा है। युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरी एवं रोजगार का अवसर मिल रहा है। माफिया एवं गुण्डाराज का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज हमारे समाज में बहू बेटिंया पूरे सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत दल महेश मौर्य एण्ड पार्टी कलाकारों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लोकगायन की आकर्षक प्रस्तुित की गयी। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मा0 विधायक धनघटा द्वारा जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर प्रेस-वार्ता कर मीडिया बन्धुओं को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराते हुए उनके जिज्ञासाओं का जवाव दिया।
इस अवसर पर विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित स्टालों का मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक धनघटा व सीडीओं द्वारा अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सम्बंधित अधिकारीगण व लाभार्थीगण तथा जन सामान्य आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon