नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम कीे अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का किया आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 18 मार्च 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत मिशन निदेशक, मिशन कार्यालय, सी0एम0 युवा, लखनऊ द्वारा जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन कलेक्ट्रेट के एनआइसी सभागार में आयोजित हुई। जिसके अनुपालन में सी0एम0 युवा योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। ऋण वितरण शिविर में कुल 18 लाभार्थियों को धनराशि रू0 75.50 लाख का डेमो चेक वितरित किया गया। उक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर कुल 55 लाभार्थियों को धनराशि रू0 192.50 लाख का ऋण स्वीकृत/वितरण कराया गया। ऋण शिविर को सम्बोधित करते हुये
जिलाधिकारी ने कहा कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गयी है, जिसके अन्तर्गत रू0 5.00 लाख तक का ऋण 4 साल तक के लिए ब्याज मुक्त प्रदान किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गयी कि वे उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को पूर्ण मनोयोग के साथ अपना उद्यम संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा ऋण शिविर को सम्बोधित करते हुये जनपद के सभी जिला बैंक समन्वयकों से अनुरोध किया गया कि लक्ष्यानुरूप प्रगति करते हुये विभिन्न बैंक शाखाओं में स्वीकृत हेतु लम्बित ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा ऋण वितरण शिविर को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा बहुत ही अच्छी योजना लागू की गयी है, उद्योग/सेवा क्षेत्र में कार्य के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में संपर्क कर अपना आवेदन करा सकते है, साथ ही नवाचार परिययोजनाओं के क्षेत्र में भी युवाओं को आगे आने हेतु प्रेरित किया गया, तथा मौके पर सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, सी0एम0 युवा फेलो एवं श्री घनश्याम पाण्डेय, जिला प्रबन्धक (रैम्प) द्वारा पंजीकरण कराया गया एवं प्राप्त समस्याओं का
समाधान भी कराया गया। अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा बैंक शाखा प्रबन्धकों को प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त योजना के ऋण आवेदन को निस्तारित करने हेतु कहा गया। ऋण शिविर में विभिन्न बैंकों के जिला बैंक समन्वयकों यथा उ0प्र0 ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इण्डियन ओवरसीज बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक,
यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ इण्डिया, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक के जिला बैंक समन्यवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा इनके बैंको द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को ऋण (डेमो चेक) भी वितरित किया गया।
बैठक में उद्योग विभाग के पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक, जितेन्द्र कुमार कनिष्ठ सहायक एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक/बैंक शाखा प्रबन्धक तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon