नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुधारा पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद
1 min read
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, इंदौर रेलवे स्टेशन के पास से किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर-
जनपद में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत दुधारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में दुधारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 79/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार उर्फ गोलू पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी कोटिया थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को इंदौर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि 7 मार्च 2026 को पीड़िता की मां ने थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल एहतेशाम और महिला हेड कांस्टेबल नंदिनी शामिल।

