नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 15, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.का भव्य विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित

1 min read



भारत को विकसित बनाने में ग्रामीण पत्रकारों की अहम भूमिका -अपर मुख्य सचिव

नूरपुर, (बिजनौर)। महात्मा विदुर की धरती पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र का भव्य और विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ।
चांदपुर मार्ग पर सूर्यांश वेकेंट हाल के खचाखच भरे सभागार में पत्रकारिता चुनौती एवं समाधान’ विषय पर केंद्रित पर आयोजित हुआ।प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण एल.वेकेंटश्वर लू, जिलाधिकारी जसजीत कौर,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एल वेकेटश्वर लू ने संगठन की अपने मुख्य संबोधन से पूर्व ग्राम्य गौरव पुस्तिका का विमोचन किया। इसके उपरांत अपने संबोधन में कहा पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है। पत्रकार की कलम को धारदार होना चाहिए। उन्होंने कहा देश और राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरुओं की शक्ति है। ईश्वरीय शक्ति के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा पत्रकारिता में बहुत सारी चुनौतियां हैं। कुछ दुष्ट लोग समाज को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा न्याय ही धर्म की आत्मा है। धर्म की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना ही आपका धर्म है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से सच्चाई और निष्पक्षता से भारत को विकसित बनाने में अपनी लेखनी का इस्तेमाल करने की अपेक्षा करते हुए युवाओं को सामाजिक कुरीतियों और नशे से दूर रखने के लिए कदम बढ़ाने होंगे।
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है।मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लोकतंत्र को चलाने में अहम भूमिका है। उन्होने का जनपद में उन्हें मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। स्वामी महंत मधुसूदन ने अपने शुभाशीष वचनों में कहा कि कलम ज्ञान की शक्ति है। इस शक्ति से भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने और राष्ट्र को सही मार्ग प्रशस्त करने में मीडिया का योगदान अहम है। राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में संचार क्रांति से सोशल मीडिया तक पर विस्तार से प्रकाश डाला। चांदपुर के सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में पत्रकार गणेश चतुर्थी के बलिदान को याद दिलाते हुए कहा कि वे पत्रकारिता की धुरी थे। उन्होंने पत्रकारों से उनके आदर्शों पर चलते हुए पत्रकारिता की गरिमा को कायम रखने का आव्हान किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में देश की स्वाधीनता में पत्रकारिता का अहम योगदान बताते हुए आज की पत्रकारिता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सजग पत्रकारिता एक चुनौती बन गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन डा.नरेशपाल सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की स्थापना और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री संजय कुमार द्विवेदी के अलावा 11 राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान अतिथियों को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का सफल संचालन जिलाध्यक्ष डा.भानुप्रकाश वर्मा व जिला महामंत्री जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
सफलतम कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह जी राम नरेश चौहान प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी डॉक्टर नरेश पाल सिंह संगठन सचिव नागेश्वर सिंह बीवी गौर, जेपी गोविंद राव, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरी, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रोहिताश वर्मा राम सुंदर यादव। प्रांतीय अधिवेशन में हरियाणा कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहे।
जिला अध्यक्षों में देवबक्श वर्मा बीवी उपाध्याय अवधेश त्रिपाठी इंद्रपाल सिंह पांचाल आलोक तनेजा विजय राघव, अनिल गोविंल, इंद्रपाल पांचाल, विष्णु सिकरवार, बृजभूषण उपाध्याय, कन्हैयालाल यादव, पवन शर्मा, मुजफ्फर नगर संजय राठी, विवेक मिश्रा, अनिल पाण्डेय, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष तथा विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon