नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 16, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामवलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति एवं नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई कार्य में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का नियमित पर्यवेक्षण/समीक्षा के साथ-साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण आउटपुट के दिये गये निर्देश।

सन्त कबीर नगर 16 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति व नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई कार्य में प्रगति आदि से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक में अवगत कराया गया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई का कार्य सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, यह कार्य विगत दिनांक 21 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ है। यह भी अवगत कराया गया कि जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी डाटा के सापेक्ष वितरण की गई नोटिस तथा सुनवाई के प्रतिशत की प्रगति 47.10 प्रतिशत है।
समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी डाटा के सापेक्ष की गई सुनवाई एवं अपलोडिंग की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य में गुणात्मक प्रगति दर्शाने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य समयबद्ध है, इसमें सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण रुचि लेते हुए पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में आवंटित बूथों पर जाकर शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त बीएलओ को संबंधित भाग संख्याओं की नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित निर्वाचकों की सूचियां उपलब्ध करा दी जाए, जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ को यह जानकारी अवश्य दे दी जाए कि विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग न होने (नो-मैपिंग) और तार्किक विसंगतियों के अतिरिक्त ऐसे मतदाता जो दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हैं उन्हें चिन्हित करते हुए बीएलओ द्वारा सूचित कर दिया जाए कि उनका नाम निर्वाचक नामावली में है और उन्हें कोई नोटिस निर्गत नहीं होना है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगतियों से संबंधित शत-प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस का वितरण करते हुए उसकी सुनवाई कर डाटा अपलोड कर दिया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित
एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon