नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

प्रतिभा को पहचानने और निखारने का मंच बना ‘गेटवे प्रतिभा खोज परीक्षा’

1 min read



खलीलाबाद में 130 मेधावियों का सम्मान, टॉपर छात्रा को मिली साइकिल, शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

गेटवे ऐकेडमी मडया द्वारा आयोजित गेटवे प्रतिभा खोज परीक्षा ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि यदि बच्चों को सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे असाधारण प्रदर्शन कर सकते हैं। परीक्षा में सर्वोच्च 10 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रविवार को खलीलाबाद स्थित होटल रिलायंस में भव्य समारोह के दौरान प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 130 प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी शैक्षणिक एवं बौद्धिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं गेटवे ऐकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभांशु द्विवेदी ने मेधावी बच्चों को अपने कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का सफल और सधे हुए अंदाज़ में संचालन श्रीमती नम्रता तिवारी द्वारा किया गया, जिनकी वाणी और प्रस्तुति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके पश्चात प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विशेष रूप से साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में डायरेक्टर शुभांशु द्विवेदी ने कहा कि गेटवे ऐकेडमी केवल बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने का कार्य करती है। उन्होंने कहा,

“हम केवल बच्चों को शिक्षित नहीं बनाते, बल्कि उनकी संपूर्ण प्रतिभाओं का विकास करते हैं। एक कक्षा में अलग-अलग रुचियों और क्षमताओं वाले बच्चे होते हैं। हर बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष गुण छिपा होता है। हमारा स्टाफ प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखता है और उसे उसके पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”उन्होंने यह भी कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता विकसित करना ही गेटवे ऐकेडमी का मूल उद्देश्य है।समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने भी ऐकेडमी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना को जन्म देते हैं और उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। अभिभावकों ने कहा कि पुरस्कार और मंच मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी क्षमताओं को पहचान पाते हैं।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और उमंग देखने लायक थी। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का यादगार पल बताया और गेटवे ऐकेडमी के शिक्षकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गेटवे प्रतिभा खोज परीक्षा न केवल एक प्रतियोगिता रही, बल्कि यह बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देने और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बनकर उभरी। इस मौके पर सोहाल श्रीवास्तव योगेश शर्मा ममता भट्ट सूरज तिवारी शोएब अमन पटेल आशीष तिवारी अमन दुबे मोहम्मद शाहनवाज अजीत रेखा अंजलि मुकेश मनीष भट्ट आशीष अधिकारी विनय यादव मानसी मिश्रा अनुप्रिया तमाम लोग मौजूद रहे


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon