सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एचआरपीजी कालेज में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
1 min read
संत कबीर नगर 22 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग)। परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गई।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद संत कबीर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए राजकीय महाविद्यालय, खलीलाबाद के प्राचार्य प्रो0 आशाराम को जनपद नोडल अधिकारी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर-अर्थशास्त्र डॉ0 रोहित कुमार राय को जनपद संयोजक नामित किया गया है।

शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर भाषण, रील एवं नुक्क्ड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें महाविद्यालयों से प्रथम स्थान पर विजेता छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में अंशिका मिश्रा, राजकिशोर दूबे, संजय, आर्यन, विजय यादव, संध्या विजयी रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा प्रथम स्थान पर विजेता छात्र-छात्राओं को मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग का अवसर प्राप्त होगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ब्रजेश त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन जनपद संयोजक डॉ. रोहित कुमार राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लेखाधिकारी एआरटीओ कार्यालय सतेन्द्र सिंह, डॉ0 दिप्शी सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ0 फक्रे आलम, डॉ. संतोष चंद, डॉ. बिरज पांडे, डॉ. नीलकमल, डॉ. विद्या भूषण, डॉ. विजय बहादुर, सरवन कुमार कुशवाहा इत्यादि प्रोफेसर एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

