नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

युवाओं को नशे से दूर रहने की है जरुरत-अपर जिला जज



राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मना विवेकांनद जयंती।

संत कबीर नगर 12 जनवरी 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में विगत एक सप्ताह से मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकांनद जयंती के अवसर पर नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बढ़या माफी सेमरियावा में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में हुआ। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवाओं को नशे से दूर रहने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं।12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र, अनुशासन और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह जनपद में विगत एक सप्ताह से मनाया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्राओं के तरफ से विभिन्न नाट्य मंचन कर नशे से दूर रहने की सीख दिया। कार्यक्रम में महेश एंड पार्टी के द्वारा संगीत के माध्यम से नाटक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुनीरूल हसन चौधरी, सह प्रबंधक एजाज मुनीर, एडवोकेट जहीर अहमद, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जियाउद्दीन समेत काफी संख्या में विद्यालय के छात्र व छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon