नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 16, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा 0 विधायक खलीलाबाद द्वारा खलीलाबाद के महिला थाने पर, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा व मा0 विधायक मेंहदावल द्वारा मेंहदावल के बखिरा थाने पर निर्मित पिंक बूथ का उद्घाटन कर पिंक बूथ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

1 min read



मा0 विधायक धनघटा, पुलिस उप महानिरीक्षक, डीएम व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा पर निर्मित पिंक बूथ व परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर किया गया उद्घाटन, प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
संत कबीर नगर 21 मई 2025 (सूचना विभाग)। मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी द्वारा खलीलाबाद के महिला थाने पर, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी व मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा मेंहदावल के बखिरा थाने पर व मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी0, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश द्वारा थाना धनघटा पर निर्मित पिंक बूथ का फीता काटकर व हवा में गुब्बारा छोड़कर उद्घाटन करते हुए पिंक बूथ के प्रचार वाहन/पिंक हेल्प डेस्क वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पिंक बूथ के उद्घाटन अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा बताया गया कि स्थापित पिंक बूथ पर महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा इत्यादि के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं ऐसे प्रकरणों में काउंसलिंग हेतु सर्किल के थानों के विषयों का निस्तारण सर्किल मुख्यालय के थानें में स्थित पिंक बूथ द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के रूप में भी किया जायेगा।
पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती ने अपने संबोधन में कहा कि पिंक बूथ के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों, हॉट स्पॉट एवं ऐसे स्थान जहां महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है, पर महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुये महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत कर पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य थानें में आने वालें पारिवारिक विवाद सम्बन्धी शिकायतों में कमी लाना, विवाद से ग्रस्त व्यक्ति व परिवारों को वार्तालाप हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करना, दोनों पक्षों को कांउसलर उपलब्ध कराना, दोनों पक्षों को आवश्यक होने पर अन्य आवश्यक स्थानीय संसाधनों जैसे सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं/ आश्रय गृहों अथवा स्वास्थ्य सेवाओं हेतु संदर्भित (रेफर) करना तथा कानून की परिधि में विवादों को सुलझाने हेतु पुलिस विभाग में दक्षता व अनुभव को सुदृढ़ करना है।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा इत्यादि के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण के दृष्टिगत मिशन शक्ति के तहत जनपद में सर्किल स्तर पर मुख्यालय के थानें पर एक पिंक बूथ स्थापित कर परिवार परामर्श केन्द्र के रूप में प्रयोग किये जाने का निर्णय लिया गया है। इन पिंक बूथों के माध्यम से पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद/मतभेद के ऐसे प्रकरणों में मध्यस्थता कर उनका सम्यक निराकरण कराया जायेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon