नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 16, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मसालो के शहर में चमका संत कबीर नगर पुलिस का सितारा

1 min read



11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में महिला उपनिरीक्षक ने किया शानदार प्रदर्शन

संत कबीर नगर की सरिता नागवंशी और कुशीनगर की शीला की जोड़ी ने झटके सिलवर तो एकल मे सरिता को मिला कास्य पदक

*संत कबीर नगर,केरल मे आयोजित ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025 बैडमिंटन/टेबल टेनिस में उत्तर प्रदेश महिला उप निरीक्षक सरिता नागवंशी को मिला द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ संत कबीर नगर जनपद का भी गौरव बढ़ा इस उपलब्धि के बाद जहां पुलिस विभाग के अधिकारी व शुभचिंतकों में काफी उत्साह का माहौल है ज्ञात हो कि ऑल इंडिया स्तर पर पुलिस विभाग द्वारा केरल में 2025 क्लस्टर के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें उत्तर प्रदेश से सरिता नागवंशी जो संत कबीर नगर मे महिला उप निरीक्षक है अपने भाग लिया था जिन्होंने कड़ी मेहनत के बदौलत दूसरा स्थान प्राप्त किया
केरल में आयोजित बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डबल मे संत कबीर नगर की सरिता नागबंशी और कुशीनगर की शीला की जोड़ी ने संत कबीर नगर के पुलिस विभाग की दूसरा स्थान हासिल किया है। वही एकल मे सरिता नागबंशी को तीसरा स्थान मिला यह उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और खेल कौशल का प्रमाण है।
सरिता नागवंशी संत कबीर नगर पुलिस विभाग में महिला उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने खेल के प्रति अपनी रुचि और समर्पण के कारण विभिन्न प्रतियोगिताओं प्में भाग लिया और बहुत सारे प्रतियोगिता में विजेता के रूप में सफलता पाई दर्जनों मेडल और उपलब्धियां अपने नाम करने वाली सरिता नागवंशी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने विभाग का बल्कि पूरे जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर सरिता नागवंशी को पुलिस विभाग और उनके साथियों से बधाई और शुभकामनाएं मिली हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है।
यह उपलब्धि अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगी कि वे खेल और अन्य गतिविधियों में भाग लें।सरिता नागवंशी की सफलता न केवल उनके लिए बल्कि पूरे संत कबीर नगर पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon