नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

संविधान न केवल एक दस्तावेज बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक-एडीजे



जिला कारागार में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

अधिकारियों समेत कैदियों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ।

संतकबीरनगर । मा0 जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में संविधान दिवस पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों समेत कैदियों ने संविधान के प्रस्तावना को दुहराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज ही नही है बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शक है।
उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र 75 वें संविधान दिवस को मना रहा है। देश का संविधान भारत के नागरिकों की रक्षा और उत्थान के लिए है। इसकी रक्षा और सम्मान करना देश का कर्तव्य है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह व हरिकेश तथा गीतारानी ने संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें न केवल अपने संवैधानिक दायित्वों की याद दिलानी चाहिए, बल्कि समाज में समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जेल के पैरालीगल वालंटियर्स, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित कैदी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon