द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का किया गया अवलोकन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अभिनेता विक्रांत मैसी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड की घटना पर आधारित है। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी ने भी फिल्म को देखकर इसकी सराहना की है। इसी क्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी फिल्म देखकर उसकी सराहना की। फिल्म का प्रसारण जनपद में स्थित मधुकुंज टाकीज में किया गया। जिसे विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर प्रतिनिधि नीलमणि, जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारीगण / सहयोगी दलो एवं अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार सदर जर्नादन आदि द्वारा देखा गया। जिसकी लोगों द्वारा खूब सराहना की गयी। मधुकुंज टाकीज में ‘‘द साबरमती रिपोर्ट’’ फिल्म का प्रीमियम शो भाजपा पदाधिकारियों/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा देखी गयी। ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ फिल्म गोधरा कांड 2002 की सच्चाई को सामने लाने व फिल्म देखने की पहल के लिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति दर्शकों ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, एडीएम जयप्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार सदर जर्नादन, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, कुलदीप मणि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

