विजयादशमी का पर्व शान्तिपूर्वक हुआ संपन्न
शनिवार को दुधारा थाना क्षेत्र में भक्ति और उल्लास के वातावरण में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं का मूर्ति विसर्जन किया गया।
दुधारा थाना क्षेत्र में शनिवार को विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान जुलूस निकालकर दुर्गा प्रतिमाओं को विभिन्न घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया।
दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। इस दौरान दुर्गापूजा समिति लोहरौली बाजार अध्यक्ष गणेश चन्द्र सोनी, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, संतोष कुमार, उमेश प्रजापति, राजकुमार सोनी, महेश गौड़, राजन जायसवाल, गोविन्द प्रजापति, प्रदुम कुमार सोनी, मुहम्मद जाफर, रवि जायसवाल, गुड्डू चौधरी, सोनू वर्मा, राजेश वर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
49 साल से मनाया जा रही दुर्गापूजा
दुर्गापूजा समिति लोहरौली बाजार के अध्यक्ष गणेश चन्द्र सोनी व पूर्व प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि 49 वर्ष से प्रति वर्ष रामलीला का कार्यक्रम का वृहद पैमाने पर मनाया जाता है। आयोजन में सभी लोग खुलकर मदद करते है।

