काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है,छात्रों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक थीम के रूप में कार्य कर रहा है- मुनीर आलम खान
1 min read
यह घटना हमें क्रांतिकारियों के क़ुर्बानियों की याद दिलाती है- संजय द्विवेदी
एएच एग्री इंटर कॉलेज उजियार दुधारा में संपन्न हुआ
काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष की 100 वीं वर्षगाठ
संतकबीरनगर। शुक्रवार को विकास खंड सेमरियावां के एएच एग्री इंटर कॉलेज उजियार दुधारा परिसर में
काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष की 100 वीं वर्षगाठ के मौके पर भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान प्रधानाचार्य मुनीर आलम खान ने कहा कि
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है, इस ऐतिहासिक घटना को 9 अगस्त 1925 को लखनऊ काकोरी में क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन को धन की आवश्यकता के लिए किया था। छात्रों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक थीम के रूप में कार्य कर रहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल एक भारतीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने 1918 के मणिपुरी षड्यंत्र, काकोरी षड्यंत्र केस 1925 में भाग लिया था। उन्हें उनकी क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए 19 दिसंबर 1927 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को शाहजहाँपुर में हुआ था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को 19 दिसंबर, 1927 को गोरखपुर जेल की कोठरी में फांसी दी गई थी। राजेंद्रनाथ लाहिड़ी को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में फांसी दी गई थी। काकोरी कांड में फैजाबाद जेल में अशफाक उल्ला खां को फांसी दे दी गई। इस दौरान ओबैदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, नसीम अहमद, जुनेद अहमद, रफी अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।

