नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 27, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक

1 min read



जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी द्वारा लोअर कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत चर्चा किया गया। सीजेएम चेतना त्यागी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 9 मई 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के जरिये प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जू0डी0 अशोक कुमार कसौधन, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी निधि मिश्रा, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी सिंह मौजूद रहे।

भवदीय
*(सुनील कुमार सिंह)*
सचिव/सिविल जज सी0डी0
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
संत कबीर नगर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon