नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सन्त कबीर नगर द्वारा एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम दिनांक 28.11.2025 को

1 min read



संत कबीर नगर 26 नवम्बर, 2025(सूचना विभाग) जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सन्त कबीर नगर द्वारा एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें जनपद के तहसीलों एंव विकास खण्डों के स्वरोजगार में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28.11.2025 दिन शुक्रवार को तहसील खलीलाबाद के विकास खण्ड खलीलाबाद ग्राम कटबन्ध (वनकटवा) में निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी उद्योग स्थापना हेतु जो रुचि रखते है वे अपना आवेदन / पंजीकरण उपरोक्त तिथि के अन्दर कार्यालय कार्य दिवस में उपस्थित होकर कर सकते है।
आवेदन पंजीकरण फार्म भरने हेतु निम्न कागजात जैसे- फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एंव निवास प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में (बैंक चौराहा, पुरानी तहसील, नजारत भवन, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर) उपस्थित होकर अपना आवेदन/पंजीकरण कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon